फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद को किया याद

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर जनरल जोरावर की प्रतिमा के पास श्रद्धांजलि कार्यक्रम करवाया। जिला संगठन मंत्री सुदर्शन डोगरा ने बताया कि पूरे विश्व के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है, क्योंकि महानायक स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। वह बचपन से ही ईश्वर प्राप्ति व आध्यात्मिक खोज करना चाहते थे। उन्होंने जीवन काल में संत परंपराओं को बढ़ाने के लिए घर-परिवार त्याग दिया और रामकृष्ण परमहंस को गुरु बना लिया।
विज्ञापन

ऐसे महापुरुष के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो। आज सभी को इसी मंत्र के साथ चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

युवा को संकल्प लेना होगा कि जिंदगी में आने वाली हर समस्या से लड़ना है और समाधान के लिए संघर्ष करना है। यहां जिला संयोजक हर्ष देव, जम्मू-कश्मीर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य संगम सिंह, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (लड़कों) के अध्यक्ष निखिल देव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद लोगों में हलवा बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed