{"_id":"695ac77b556a38e05f0f5c2a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-131330-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: केंद्रीय विद्युत मंत्री ने सलाल परियोजना का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: केंद्रीय विद्युत मंत्री ने सलाल परियोजना का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। केंद्रीय विद्युत आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को सलाल प्रोजेक्ट का दौरान करने पहुंचे। उन्होंने एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट के अधिकारियों से मुलाकात की। रविवार सुबह सलाल प्रोजेक्ट के आधिकारिक क्षेत्र ज्योतिपुरम में केंद्रीय मंत्री चॉपर के जरिए पहुंचे। यहां से वह वाहन में सवार हो ध्यानगढ़ में स्थित सलाल डैम पहुंचे। डैम में तैयार की जाने वाली बिजली की क्षमता बारे जाना।
इससे पहले विधायक कुलदीप राज दुबे ने केंद्रीय मंत्री का ज्योतिपुरम में स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र और जम्मू कश्मीर क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आगामी विद्युत और अवसंरचना परियोजनाओं तथा अन्य प्रस्तावों पर व्यापक विचार विमर्श किया। इसमें मुख्य रूप से विद्युत क्षेत्र को सुदृढ़ करना विकास पहलों में तेजी लाना और सतत विकास रोजगार सृजन तथा जन कल्याण को सुनिश्चित करना शामिल रहा। कुलदीप राज दुबे ने केंद्रीय मंत्री को प्रमुख स्थानीय प्राथमिकताओं और विकासात्मक आकांक्षाओं से अवगत कराया। साथ ही नीतिगत दृष्टिकोण को जमीनी स्तर पर मूर्त परिणामों में बदलने के लिए परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जम्मू कश्मीर के समग्र विकास के प्रति केंद्र सरकार के निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया।