फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पुलिस ने गुम हुए 153 मोबाइल फोन तलाशे, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले हल किए

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। जिला पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने गुम हुए मोबाइल फोनोंं का पता लगाकर मालिकों को सौंपे। इसके अलावा पुलिस ने आनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों के कई मामले भी हल किए।
विज्ञापन

एसएसपी परमवीर सिंह ने सोमवार को इस संबंधी जानकारी सांझा की। उन्होंने लोगों को आनलाइन ठगी से होशियार रहने को कहा, वहीं ट्रैफिक नियमों का पालन करने को भी कहा।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने 38 लाख रुपये के कुल 153 मोबाइल फोन साइबर सेल की सहायता से तलाश किए। 43 लोगों को उनके फोन लौटाए गए हैंस वहीं अन्य 110 लोगों को फोन वापस दिए जा रहे हैं। जारी वर्ष में पुलिस के पास कुल 529 मामले दर्ज हुए थे। इनमें से 504 मामले हल कर दिए गए हैं। 25 पर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर फ्राड से कुल एक करोड़ 57 लाख रुपये ठगे गए। इसमें से एक करोड़ 34 लाख रुपये ट्रेस्ड किए गए। 73 लाख रुपये उन लोगों को वापस दिए गए जो धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। कुल 3443 वाहनों का चालान अनियमतता के चलते काटा गया। 69 ऐसे वाहन शामिल थे जोकि बाहरी राज्यों के रजिस्टर्ड नंबर के थे लेकिन उन्हें ट्रांसफर नहीं किया गया था। मौके पर अतिरिक्त एसपी रियासी इफ्तिखार अहमद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed