फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: अरनास पुलिस ने चोरी हुए तीन लाख के गार्डर बरामद किए

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। अरनास पुलिस ने तीन लाख के चोरी हुए स्टील गार्डर बरामद कर लिए। यह गार्डर गोरा नाला ठाकराकोट के पास सड़क किनारे से चोरी हुए थे। यह बरामदगी अरनास पुलिस स्टेशन द्वारा कपकॉन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आठ नवंबर को दर्ज की गई चोरी की शिकायत की जांच के बाद की गई।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर अरनास पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया और तत्काल जांच शुरू की। शिकायत के अनुसार अज्ञात चोरों ने वाहन (JK19-2194) का उपयोग कर के चोरी किए गए स्टील गर्डरों को ले जाया था।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के दौरान अधिकारी ने आरोपियों से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया। आरोपियों ने पुलिस टीम को उस स्थान तक पहुंचाया जहां चोरी की गई संपत्ति और वाहन छिपाए गए थे। पुलिस टीम नरलू पुल के पास निर्धारित स्थान पर पहुंची और अपराध स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गवाहों के बयान दर्ज किए गए और चोरी किए गए स्टील के गर्डरों और अपराध में प्रयुक्त वाहन को कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार ज़ब्त कर लिया गया। बरामद संपत्ति को बाद में अरनास पुलिस स्टेशन ले जाया गया। चोरी में संभावित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी तथा सभी कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed