फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बारिश से कई सड़कों पर भूस्खलन से मार्ग बंद रहे, नदी-नाले उफान पर

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया। इसके चलते नदी-नाले उफान पर रहे। कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ। भमाग तहसील के बगदार टोट जीरो मोड़ में पहाड़ी से पस्सियां गिरने से मार्ग बंद रहा। मंगलवार दोपहर तक इस मार्ग से किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से पनासा जाने वाले मार्ग पर भी मलबा गिरा, लेकिन इसे जल्द ही हटा दिया गया। सुला से बारादरी जाने वाले मार्ग पर सोमवार रात पस्सी गिरने से दो वाहन फंस गए। सूचना मिलने पर एसएचओ रंजीत सिंह राव की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से दोनों वाहनों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बारिश से दरिया के अलावा कई नदी-नालों का पानी भी उफान पर रहा। माइग्रेंट कॉलोनी तलवाड़ा के पास से गुजरने वाला नाला भी उफान पर रहा। इस दौरान कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजरा। प्रशासन की तरफ से स्कूलों में छुट्टी की भी घोषणा नहीं की गई। इसके कारण मंगलवार सुबह विद्यार्थी स्कूलों में भीगते हुए पहुंचे। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही और मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed