फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रियासी से कटड़ा के लिए निकली बस बारादरी मार्ग पर पलटी, 26 यात्री घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी में हादसाग्रस्त बस। - फोटो : reasi news
रियासी। यात्रियों को लेकर जिला मुख्यालय से कटड़ा की तरफ जा रही एक बस बारादरी मार्ग पर सिला इलाके में पलट गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में से 26 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस (जेके 02 बीई 8355) रियासी के स्थानीय बस अड्डे से सवारियों को लेकर कटड़ा के लिए निकली थी। लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय करने पर बारादरी की ढलान उतरते समय सिला में पलट गई। सड़क किनारे बस के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों रुके और मदद के लिए पहुंचे। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद सभी घायलों को अन्य वाहनों में बिठा कर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। दुर्घटना का पता चलते ही अस्पताल से एंबुलेंस व पुलिस स्टेशन से एक पार्टी भी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


घायलों की पहचान काशू देवी, पुष्पा देवी, बिशन कुमार, सुखदेव सिंह, पूर्ण सिंह, तितरी देवी, विवेक चौधरी, काजल देवी, पूजा देवी, शक्ति देवी, कैलाशो देवी, ऊषा देवी, अदिति, शंकर सिंह, बलवंत सिंह, बंसी लाल, जतिन मेहता, चैन सिंह, इंदर सिंह, सुरीना भारद्वाज, राजेश, उत्तम कुमार, हरप्रीत सिंह, पोली देवी, हरविंदर सिंह व सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed