फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 32 साल से सांसें रोप रहे सुंदरबनी के शिक्षक रमेश कुमार

विज्ञापन
jammu kashmir news
सुंदरबनी। सुंदरबनी के शिक्षक रमेश कुमार आने वाली पीढ़ियों के लिए सांसें रोप रहे हैं। 32 साल से पर्यावरण संरक्षण की उनकी यह यात्रा निर्बाध जारी है। इस अवधि में वह 22 लाख पौधों का वितरण और रोपण कर चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए वह इस कदर संकल्पित हैं कि अपने वेतन का अधिकांश हिस्सा इस पर खर्च करते हैं। उन्हें अनेक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन


सुंदरबनी से लगभग 15 किलोमीटर दूर गांव स्योट के रहने वाले रमेश कुमार 1993 में जम्मू कश्मीर में शिक्षक बने। बकौल रमेश कुमार तभी से उन्होंने संकल्प लिया कि वह अपने इलाके को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण को अपनी जिंदगी का मिशन बनाएंगे।
विज्ञापन


इसी मिशन के क्रम में 1993 से शुरू हुए इस पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत उन्होंने 2012 तक 12 लाख पौधे वितरित करने और लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया। उनके संकल्प का यह पहला पड़ाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इस अभियान को और विस्तार देने और उसमें तेजी लाने के लिए उन्होंने 2001 में अपनी पौधशाला स्थापित की। उनकी पौधशाला में फलदार, छायादार और औषधीय गुणों वाले पौधों से लेकर अनेक प्रजाति के पौधे उपलब्ध हैं। कहते हैं अगर उन्हें उद्यान विभाग से थोड़ी तकनीकी और आर्थिक मदद मिल जाए तो इस पौधशाला को देश स्तर की पौधशाला बना देंगे।



राजोरी-पुंछ में हर जगह लगवाए पौधे

रमेश कुमार राजोरी-पुंछ और रियासी इलाके में पौधे वाले मास्टर जी के नाम से मशहूर हैं। उनके लगाए पौधे सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और जम्मू, कश्मीर पुलिस के परिसरों में फल फूल रहे हैं और वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा रहे हैं। राजोरी, पुंछ, रियासी में उन्होंने यह कार्य किया है।

यही नहीं पौधरोपण किसी न किसी महापुरुष या चोटी के नेता के नाम पर किया जाता है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति मरहूम एपीजे अब्दुल कलाम और भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर पांच पांच हजार पौधे लगवाए हैं। इसी तरह भूतपूर्व स्पीकर जम्मू व कश्मीर विधानसभा मास्टर बेली राम के नाम से 2000 पौधों का रोपण कराया है।
---
अब पीएम मोदी के नाम पर
तीन लाख पौधे लगाने का संकल्प
अब देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर तीन लाख पौधे लगवाने के संकल्प में जुटे हैं। इनमें से 20,0700 पौधों का वितरण और रोपण हो चुका है। इसके साथ उन्होंने 5000 पौधे भूतपूर्व सांसद जम्मू पुंछ मदनलाल शर्मा के नाम पर भी लगवाए हैं।

रमेश कुमार बताते हैं कि वर्ष 2012 के दौरान उन्होंने 10 लाख पौधे वितरित करने और लगाने का जो संकल्प लिया था उसे 2022 में पूरा कर लिया। मौजूदा समय में 22 लाख से अधिक पौधे लगवा चुके हैं। बकौल रमेश कुमार उन्होंने मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, तहसील कार्यालयों, न्यायालयों, स्कूल, कॉलेजों, अस्पतालों, श्मशानघाटों कब्रिस्तानों जैसे स्थलों को हरियाली की यह सौगात दी है।


------
अच्छे कार्य करने वालों को करते हैं सम्मानित
रमेश कुमार पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ उन लोगों का भी गुलदस्ता तैयार कर रहे हैं जो किसी न किसी नेक कार्य से जुड़कर समाज की बेहतरी में अपना योगदान दे रहे हैं। इस क्रम में वह अब तक 119 लोगों को सम्मानित भी कर चुके हैं। फिलहाल उनका समाज और आने वाली पीढ़ियों को यही संदेश है - धूप में सायादार दरख्त/लदे फदे फलदार दरख्त/ताजा इनसे हवा मिले/जीने का सब मजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed