फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: ताराकोट मार्ग पर भूस्खलन, वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी तौर पर स्थगित

विज्ञापन
jammu kashmir news
ताराकोट मार्ग पर भूस्खलन से फैला मलबा। - फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में लगातार हो रही बारिश ने मां वैष्णो देवी की यात्रा को प्रभावित किया है। बुधवार देर शाम करीब 7:30 बजे नए ताराकोट मार्ग पर लंगर क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद थी, जिसके चलते किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। ताराकोट मार्ग पर भूस्खलन और बदल रहे मौसम को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने रात करीब आठ बजे के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर सभी पंजीकरण केंद्र बंद कर दिए। रात आठ बजे तक करीब 18 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के अनुसार वीरवार सुबह मौसम के मिजाज और सभी यात्रा मार्गों की स्थिति का जायजा लेने के बाद यात्रा को दोबारा सुचारु करने पर निर्णय लिया जाएगा। यात्रा स्थगित होने के बाद कटड़ा में करीब 5 से 8 हजार श्रद्धालु यात्रा बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ताराकोट मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद श्राइन बोर्ड की मशीनरी मौके पर पहुंच गई है और मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर भी आपदा प्रबंधन दल और सफाई कर्मचारी मार्ग को साफ करने में जुटे हुए हैं, ताकि मौसम अनुकूल होने पर दोनों महत्वपूर्ण मार्गों को जल्द श्रद्धालुओं के लिए सुचारु किया जा सके।
विज्ञापन

इससे पहले बैटरी कार मार्ग पर जगह-जगह पत्थर और मलबा गिरने के कारण श्राइन बोर्ड ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे से शाम छह बजे तक यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित रखा था। मौसम में कुछ सुधार होने के बाद पारंपरिक मार्ग से श्रद्धालुओं को भवन की ओर जाने की अनुमति दे दी गई थी। इसके बाद शाम 7:30 बजे ताराकोट मार्ग पर भूस्खलन के चलते यात्रा को अस्थायी तौर पर स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed