{"_id":"67d722473780081a3f086037","slug":"jammu-defeated-udhampur-in-the-girls-category-of-kabaddi-competition-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121404-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में जम्मू ने उधमपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में जम्मू ने उधमपुर को हराया
Mon, 17 Mar 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सुभाष स्टेडियम उधमपुर में आयोजित तीन दिवसीय 23वीं सब-जूनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप (बाॅयज एंड गर्ल्स) के दूसरे दिन फाइनल और सेमिफाइनल मैच खेले गए। जम्मू की लड़कियों ने उधमपुर जिला टीम को 13 अंकों के अंतर से हराकर चैंपियनशिप जीती।
पदक समारोह में जिला कबड्डी एसोसिएशन उधमपुर के अध्यक्ष शेख तनवीर, अब्दुल रहमान पद्दार ने भाग लिया। फाइनल मैच का संचालन मीर आलम और नवीन शर्मा ने किया। रविवार को लड़कों के वर्ग में हुए मुकाबलों में बडगाम ने जम्मू को 28-23 से हराया, बारामुला ने कठुआ को 39-37 से हराया, उधमपुर ने राजोरी को 47-20 से हराया और पुंछ ने अनंतनाग को 28-16 से हराया।
वहीं, लड़कियों के वर्ग में हुए सेमीफाइनल मैचों में उधमपुर ने कठुआ को 22-19 से हराया। जम्मू ने राजोरी को 31-09 से हराया, जबकि फाइनल मैच में जम्मू ने उधमपुर को 47-33 से हराया। सभी मैचों का संचालन युवा सेवा एवं खेल विभाग उधमपुर के विशेषज्ञों के तकनीकी पैनल की ओर से किया गया। संवाद