फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jam was jammed as soon as the vehicles left the valley

घाटी की ओर वाहनों को छोड़ते ही लग गया जाम

विज्ञापन
Jam was jammed as soon as the vehicles left the valley
उधमपुर। राजमार्ग के बंद होने पर तीन दिन से उधमपुर में रोके गए ट्रकों को सोमवार सुबह घाटी की तरफ रवाना किया गया। सैकड़ों वाहनों के रवाना होते ही जाम की स्थिति बन गई। शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरते रहे। इससे चिनैनी, रामबन, किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह जाने वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। हालंकि आगे जाने की अनुमति मिलने पर ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मरम्मत के कार्य के चलते राजमार्ग को बंद रखा गया था। लगातार पस्सियां गिरने पर शनिवार को भी दोपहर तक वाहनों की आवाजाही बंद रही थी। यातायात को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने उधमपुर में रोके ट्रकों को रविवार को तीसरे दिन भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे चालकों की परेशानी दोगुनी हो गई और सभी सामान खराब होने को लेकर चिंतित भी हो गए थे। लेकिन सोमवार सुबह पुलिस ने इन ट्रकों को उधमपुर से जखैनी से घाटी की तरफ रवाना कर दिया। सैकड़ों ट्रक चलना शुरू हुए तो जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

दोपहर तक उधमपुर से चिनैनी तक जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए थे और वाहन रेंग-रेंग कर आगे की तरफ बढ़ रहे थे। जाम के कारण उधमपुर से चिनैनी और चिनैनी से उधमपुर के लिए रवाना यात्री घंटों की तरफ से पहुंचे। इसके साथ पटनीटॉप में जाने वाले यात्री भी काफी परेशान हुए। सुबह रवाना हुए पर्यटक दोपहर के बाद ही पटनीटॉप तक पहुंच सके। इसके साथ किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा जाने वाले यात्री भी बहुत ज्यादा परेशान हुए। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को सुबह से शाम तक मशक्कत करनी पड़ी। जाम को देखते हुए पुलिस ने उधमपुर से ट्रकों को बारी बारी से घाटी की तरफ रवाना करना शुरू किया। शाम तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed