{"_id":"88e639a429b102ac0eccd6eeda84c08a","slug":"jam-on-the-highway-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर जाम ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर जाम ने रुलाया
अमर उजाला/ब्यूरो, चिनैनी
Updated Wed, 15 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लगातार बढ़ते जाम ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। आए दिन जाम की समस्या आम हो गई है। मंगलवार की सुबह हाईवे के खैरी के पास मरम्मत कार्य के चलते हाईवे बंद रहा, लेकिन जब हाईवे को खोला गया तो जाम लंबी खिंचती चली गई।
विज्ञापन
चिनैनी तक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इस दौरान हाईवे पर पूर्व विधायक भी घंटों फंसे रहे। यात्रियों का एक घंटे का सफर पांच-छह घंटे में पूरा हो सका।
आम यात्रियों में सरकार के खिलाफ भारी रोष था कि उधमपुर से लेकर बनिहाल तक हाईवे को अभी भी फोरलेन करने का कार्य शुरू नहीं हुआ। यात्रियों ने कहा कि वीवीआईपी खुद हवाई यात्रा करते हैं, लेकिन वह आम यात्रियों के दर्द को नहीं पहचान सकते। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से ऊपर हो चुका है।
विज्ञापन
लोगों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। बावजूद इसके सरकार का कोई भी ध्यान हाईवे पर नहीं जा रहा। उन्होंने राज्य सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि हाईवे को फोरलेन करने के लिए जल्द कदम उठाए जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाईवे के जरिए जिला किश्तवाड़, डोडा, रामबन के अलावा उधमपुर जिला के हजारों लोग सफर करते है। जबकि भारी तादाद में विद्यार्थी भी आते-जाते हैं। जिन्हें भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है।