फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jagannath rathyatra

हरे रामा हरे कृष्णा के जयघोष से गूंजी देविकानगरी

विज्ञापन
Jagannath rathyatra
उधमपुर: रथ यात्रा निकालते हुए इस्कान मंदिर के भगत. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देविकानगरी में दो वर्ष बाद इस्कॉन मंदिर ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों शहरवासी हरे रामा हरे कृष्णा का जयघोष करते हुए झूम रहे थे। यात्रा के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे इस्कॉन मंदिर से रथ यात्रा की शुरूआत की गई। भगवान जगन्नाथ के रथ को विशेष तौर पर जगाया गया था। भगवान के साथ बहन सुभद्रा और भाई बलराम को भी गद्दी पर बिठाया गया था। रथ यात्रा को दो पंक्तियों में चलाया गया, जिसे श्रद्धालु रस्से से खींच कर आगे बढ़ रहे थे। सबसे आगे बच्चे भगवान की महिमा का गुणगान कर नाचते हुए चल रहे थे। महिलाएं भी हरे रामा हरे कृष्णा के जयघोष करती हुईं चल रही थीं।
विज्ञापन

सैकड़ों भक्तों के साथ रथ यात्रा मंदिर से निकलकर धार रोड से होकर वीनस चौक, सैला तालाब चौक, मेन बाजार, गोल मार्केट, लाल चौक और मुखर्जी बाजार से होते हुए मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। यहां सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के सदस्यों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ एकमात्र ऐसे भगवान हैं जो मंदिर से बाहर निकल कर भक्तों को दर्शन देते हैं। आज जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है, और इस्कॉन की तरफ से पूरे देश में लगभग 180 रथ यात्राएं निकाली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में उधमपुर में भी रथयात्रा निकाली गई। कोविड के कारण दो वर्ष तक इसका आयोजन नहीं हो सका। लेकिन, अब लोगों को भगवान के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। आज की रथयात्रा का शहरवासियों ने पूरा आनंद उठाया। वहीं, रथयात्रा के दौरान घंटों तक देविकानगरी का माहौल भक्तिमय बना रहा और शहरवासी भक्ति में झूमते रहे। रथयात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

उधमपुर: रथ यात्रा निकालते हुए इस्कान मंदिर के भगत.

उधमपुर: रथ यात्रा निकालते हुए इस्कान मंदिर के भगत.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed