{"_id":"64ece7d0ccd9a1ec590446d4","slug":"issues-raises-of-electricity-and-water-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-2204-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीडीसी उपाध्यक्ष के समक्ष उठाए पानी, बिजली और सड़क के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीडीसी उपाध्यक्ष के समक्ष उठाए पानी, बिजली और सड़क के मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कई प्रतिनिधिमंडलों ने सोमवार को जिला विकास परिषद उधमपुर की उपाध्यक्ष जूही मन्हास पठानिया से डीसी कार्यालय परिसर में उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिमंडलों ने जिला उधमपुर के विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों के स्कूलों में पानी, बिजली की आपूर्ति, सड़क कनेक्टिविटी, कर्मचारियों की कमी सहित कई मुद्दों को पेश किया।
इस मौके पर स्थानीय सरपंच के नेतृत्व में नीली नाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने डिग्री कॉलेज भवन को तत्काल चालू करने सहित क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को रखा। वहीं मजालता-खून क्षेत्र से एक और प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी और उचित बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करने का आह्वान किया। प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक मजालता में दो अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराने की भी मांग की। उपाध्यक्ष ने यह मामला निदेशक स्वास्थ्य सेवा के समक्ष उठाया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग से आवास प्लस के तहत सभी पात्र व्यक्तियों को शामिल करने का भी आह्वान किया।
उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए प्रक्रिया शुरू करने का भी आह्वान किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग को उन क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की व्यवस्था के साथ पाइपलाइनों को तुरंत बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों को उनकी सभी मांगों के गुणवत्तापूर्ण समाधान का आश्वासन दिया।