फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Invoices of people who came to the market without wearing masks

बिना मास्क पहने बाजार आए लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
Invoices of people who came to the market without wearing masks
उधमपुर। बिना मास्क के बाहर निकलने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया। शहर के सलाथिया चौक इलाके में नाका लगाकर बिना मास्क के बाहर निकले लोगों के चालान काटने सहित वाहनों के दस्तावेज की भी जांच की गई। इसके साथ ही लोगों को कोविड एसओपी सहित यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

जिले में कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बहुत ज्यादा कमी आई है। इसका एक बड़ा कारण पुलिस व प्रशासन की तरफ से की गई सख्ती है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग बिना मास्क के बाहर निकल कर संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस की तरफ से सलाथिया चौक पर नाका लगाया गया। इसमें वाहनों के दस्तावेज की जांच करने सहित बिना मास्क के चालकों और यात्रियों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्री वाहनों में बिना मास्क के वाहन चलाने वालों सहित यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed