फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Instructions to take special care of quality of work

कार्य की गुणवत्ता का खास ध्यान रखने के निर्देश

विज्ञापन
Instructions to take special care of quality of work
चिनैनी। बीडीसी चेयरमैन प्रकाश चंद और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा कर सड़कों के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। वहीं, अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दौरे के दौरान बीडीसी चेयरमैन और पीएमजीएसवाई अधिकारियों ने ब्लॉक चिनैनी व लाटी की सड़कों का जायजा लिया। 20 किलोमीटर लंबी मानतलाई-लाटी सड़क पर तारकोल बिछाने सहित मरम्मत की जानी है। इस कार्य पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर संबंधित ठेकेदार ने तीन माह में मानतलाई से लाटी सड़क का कार्य पूरा करने की बात कही है। अधिकारियों व बीडीसी चेयरमैन ने 2017 से जारी कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इसमें गौकरण-गरसोली, सुद्धमहादेव-मानतलाई, कोसार-गोंडी, मानतलाई-गमसतू, बप्प से बरकूंडा व सीरा से कोलाख सड़क का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि मानतलाई से लाटी सड़क पर तारकोल डालने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। डीसी के आश्वासन के बाद कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed