फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Information given to the officials about the issues related to women

महिलाओं से जुड़े मुद्दों की अधिकारियों को दी जानकारी

विज्ञापन
Information given to the officials about the issues related to women
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में महिलाओं की सुरक्षा विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन गया। बीपीआर एंड डी नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम में एएसआई से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के बीस अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें प्रशिक्षु अधिकारियों के ज्ञान, क्षमता, कौशल और योग्यता को बढ़ाने के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, पीड़ित परामर्श, एनएचआरसी दिशानिर्देश, ऑनलाइन अपराध और सामाजिक दुर्व्यवहार और नेटवर्किंग साइट्स के बारे में भी दक्ष किया गया। शनिवार को समापन समारोह में अकादमी के उप निदेशक एसएसपी वीके जामवाल ने प्रतिभागियों को सलाह दी कि उन्हें महिला पीड़ितों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए, इसके लिए समय समय पर निर्धारित किए जाने वाले दिशा-निर्देशों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य जांच अधिकारियों की क्षमता को बढ़ाना था। इस मौके एडी (प्रशिक्षण, आरएंडडी) डीएसपी सूरज सिंह, एडी (आउटडोर) डीएसपी सनमती गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed