फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Illegal construction

नेशनल हाइवे अथारिटी व राजस्व विभाग ने राजमार्ग के किनारे से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
Illegal construction
उधमपुर के ठंडा पद्दर इलाके में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करती राजस्व विभाग व पुलिस की टीम - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के साथ लगते ठंडा पद्दर इलाके में शनिवार को पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राजस्व विभाग ने मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध निर्माण गिराकर चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे राजमार्ग प्राधिकरण, राजस्व विभाग और पुलिस जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिराया। जमीन पर कुछ फसल भी लगाई गई थी, जिसको नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम का कहना था कि राजमार्ग प्राधिकरण से शिकायत मिली थी कि किसी ने रामजार्ग के किनारे अवैध कब्जा कर रखा है। चेतावनी देने के बाद भी उसने कब्जा हटाया नहीं।
विज्ञापन

-----
कब्जाधारी ने किया कार्रवाई का विरोध
मौके पर रमेश कुमार व उसके परिवार ने इस कार्रवाई का विरोध किया। बताया कि कार्रवाई करते हुए उसका शौचालय व फसल को बर्बाद किया गया है। जमीन पर उसका मालिकाना है। इस जमीन को खाली करने के लिए भी किसी ने उसको नोटिस नहीं दिया। बिना अग्रिम जानकारी के कार्रवाई की गई है। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने 30 वर्ष पहले उसकी मां से जमीन खरीदी थी। जमीन उसने एक कनाल ली थी और कब्जा डेढ़ कनाल जमीन पर कर लिया था। वही व्यक्ति अब राजस्व विभाग के साथ मिलकर जमीन छीनने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed