{"_id":"2d4bf02ccce6f8122b6b977c0c41a5c7","slug":"huge-procession-on-ravidas-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल शोभा यात्रा में गुरुमहिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल शोभा यात्रा में गुरुमहिमा का गुणगान
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी/भद्रवाह/चिनैनी
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाला गया। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को गुरु रविदास जी की जयंती के मौके पर जिला मुख्यालय के साथ सटे माडी गांव में स्थित गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह प्रभातफेरी भी निकाली गई। दोपहर को गुरु के विभिन्न रूपों को पेश करते हुए एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे महिलाओं और पुरुषों के साथ ही युवक-युवतियों तथा बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
माडी स्थित गुरुद्वारे से निकाली गई यह शोभायात्रा नई बस्ती, गडाल, मुस्लिम मोहल्ला, मुख्य बाजार, बस अड्डा, गीता नगर ग्रा मोड़ से होती हुई वापस गुरुद्वारे में पहुंची।
शोभायात्रा के बाद गुरुद्वारा परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान हेम राज लंगेह ने बताया कि इस मौके पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
वहीं भद्रवाह में भी गुरु रविदास जंयती धूमधाम से मनाई गई। कई तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरु रविदास सभा भद्रवाह के प्रधान स्वामीराज की अगुवाई में लोगों ने कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया।
चिनैनी कसबे में सोमवार को गुरु रविदास जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में भक्तजन मौजूद हुए।
कसबे के चस्कू मोहल्ले में स्थित गुरु रविदास मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन का आयोजन जारी था जो दोपहर तक होता रहा। मंदिर में हवन यज्ञ के बाद कंजक पूजन भी किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारा हुआ। इस मौके पर लोग चिनैनी के अलावा चस्कू, नगुलता, टंडार, बश्ट, सुद्धमहादेव व अन्य जगहों से पहुंचे थे।