{"_id":"6663966d9221f51753090b84","slug":"house-caught-fire-under-suspicious-circumstances-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-111617-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
Sat, 08 Jun 2024 04:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके की डुबडुबा बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू तो पाया, लेकिन तब तक घर के अंदर पड़े़ बिस्तर, पलंग, कपड़े, राशन, जमापूंजी और घरेलू जरूरत का सामान जलकर राख हो चुका था। थोड़ा बहुत जो सामान बच गया था उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह परिवार गरीब है। वृद्ध महिला (सोमा देवी) दो बेटों के साथ यहां रहती हैं। प्रशासन से अपील है कि इस परिवार की सहायता की जाए। आगजनी के दौरान एक लड़का घर के अंदर ही था। बीमारी के कारण वह चल नहीं सकता है, समय रहते पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाल लिया।