फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   hotel and restorant association meet with shrine board ceo

कटड़ा से शिवखोड़ी तक हेलिकॉप्टर यात्रा शुरू हो

विज्ञापन
hotel and restorant association meet with shrine board ceo
कटड़ा। होटल व रेस्रां संघ के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राकेश वजीर की अध्यक्षता में श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार के साथ मुलाकात की। अध्यक्ष वजीर ने कहा कि समय की मांग है कि एक संयुक्त रणनीति बनाई जाए, जिसमें वैष्णो देवी और शिव खोड़ी की यात्रा संयुक्त रूप से आगे बढ़ सके। दोनों ही तीर्थ स्थलों में हर साल लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कटड़ा से शिव खोड़ी तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

वजीर ने कहा कि शिव खोड़ी की यात्रा कुछ ही वर्षों में एक लाख से बढ़कर 20 लाख यात्रियों तक पहुंच गई है। वैष्णो देवी जी की यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या 2011 में एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। कटड़ा से शिव खोड़ी तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने से शिव खोड़ी की यात्रा को बढ़ावा देने के साथ सुगम भी बनाया जा सकता है। इससे दोनों तीर्थ स्थलों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे पूरे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। इस मौके पर चेयरमैन शाम लाल केसर, उपाध्यक्ष विरेन्द्र केसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed