फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Honored

अखिल भारतीय गुरूकुल गौशाला अनुसंधान संस्थान का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
Honored
उधमपुर में अखिल भारती गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान की तरफ से सम्मानित किए गए लोग - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। अखिल भारतीय गुरुकुल गोशाला अनुसंधान संस्थान जम्मू कश्मीर ने एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गौ रक्षा व सेवा के लिए बेहतर कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के सदस्यों ने कहा कि अध्यक्ष गौतम ऋषि के नेतृत्व में विभिन्न 26 राज्यों में संस्थान सक्रिय है। इसका मूल उद्देश्य गाय माता की रक्षा के कानून को जल्द लागू कराना और गौ माता का जो मंत्रालय है, उसे स्वतंत्र मंत्रालय बनाना है। इसके अलावा गौ रक्षा को लेकर राज्य में लागू होने वाले कानूनों को जल्द जमीनी स्तर पर लागू कराकर गौ वध पर पूरी तरह अंकुश लगाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलवाने के लिए वचनबद्ध है। इस मुहिम को लेकर लगातार काम जारी है। पिछले दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट में गौ माता को राष्ट्रीय पशु माने जाने को लेकर एक फैसला आया था। लेकिन, संगठन चाहता है कि गाय को एक राष्ट्रीय पशु नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिया जाए। संगठन का लक्ष्य है कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलवाने के लिए सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढे़ंगे, और हर प्रदेश व जिला स्तर पर इसे मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ वर्ग अब भी गौ तस्करी के घिनौने काम में संलिप्त हैं। इसलिए, संगठन चाहता है कि हर जिला स्तर पर नगर परिषद, पुलिस व प्रशासन इस काम पर अंकुश लगाने के लिए पूरी मुस्तैदी और सख्ती के साथ काम करे। संगठन के लोग कानून के दायरे में रहकर ऐसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन के सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed