फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   honesty

25 हजार रुपए से भरा पर्स युवक को मिला, असल मालिक को लौटाया

विज्ञापन
honesty
उधमपुर। शहर में रहने वाले युवक को रास्ते पर पैसों से भरा पर्स मिला। पर्स में करीब 25 हजार नकद राशि और कई तरह के जरूरी कागजात थे। युवक ने तुरंत पर्स के मालिक की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल फोन का नंबर मिलने पर तुरंत संपर्क किया और महिला के परिवार के सदस्य को पर्स वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

पर्स लौटाने वाले अंकुश शर्मा ने बताया कि वह किसी काम से मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान उसे फोन आया और उसने मोटरसाइकिल रोक कर मोबाइल फोन पर बात की। बात करते समय अचानक ही उसकी नजर नीचे गिरे पर्स पर पड़ी। पर्स किसी महिला का था। अंदर करीब 25 हजार रुपये थे और कई तरह के कागजात भी पड़े थे। जब कागजात की जांच की तो एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ नजर आया। मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो पर्स की मालिक महिला का पता चल गया। पर्स लेने के लिए महिला का दामाद राजीव चौधरी आया। वहीं पर्स मिलने की सूचना मिलने पर महिला ने भी राहत की सांस ली और अंकुश की ईमानदारी की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed