{"_id":"60c657488ebc3e42ac478c41","slug":"highway-remained-closed-for-four-hours-due-to-fall-of-ropes-in-seri-and-samroli-udhampur-news-jmu237263080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरी और समरोली में पस्सियां गिरने से चार घंटे बंद रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरी और समरोली में पस्सियां गिरने से चार घंटे बंद रहा हाईवे
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। रामबन के सेरी व उधमपुर के समारोली में पस्सियां गिरने पर रविवार को करीब चार घंटे तक राजमार्ग बंद रही, जिसके कारण वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधमपुर में घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। राजमार्ग खुलने पर पुलिस ने पहले घाटी से जम्मू जाने वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति दी। उधमपुर में रोके गए वाहनों को शाम के समय रवाना किया गया।
सुबह करीब सात बजे रामबन के सेरी में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। इसके करीब दो घंटे के बाद नौ बजे उधमपुर के समरोली में भी राजमार्ग पर पस्सियां गिरी और डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़, पटनीटाप व अन्य रूट पर चलने वाले वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पस्सियां हटाने का काम शुरू कर दिया। रामबन में सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजमार्ग को खोल दिया गया। रामबन से रवाना वाहन चिनैनी के पास पहुंचने पर रोक दिए गए। वहीं सुबह करीब 11 बजे समरोली से पस्सियां हटाने में कामयाबी मिली।
राजमार्ग खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले श्रीनगर से जम्मू के लिए रवाना वाहनों को रवाना किया। वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि जाम की स्थिति बन गई और फिर रेंग-रेंग कर वाहन गुजरने लगे। पुलिस ने सुबह नौ बजे ही उधमपुर के जखैनी से घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा गया था। दोपहर तक उधमपुर में भी घाटी जाने वाले सैंकड़ों वाहनों को रोक दिया गया था। वहीं पुलिस जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करने लगी। उधमपुर से चिनैनी तक राजमार्ग पर केवल जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही थी और वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे। शाम करीब चार बजे जाम के खुलने के बाद पुलिस ने उधमपुर में रोके गए यात्री व निजी वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी। जबकि ट्रकों को शाम तक घाटी जाने की अनुमति नहीं मिल सकी थी।