फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Highway closed due to repair work

मरम्मत कार्य के चलते बंद रहा राजमार्ग

विज्ञापन
Highway closed due to repair work
उधमपुर। मरम्मत कार्य के चलते जम्मू-श्रनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार बंद रहा। इस कारण उधमपुर और रामबन में सैकड़ों वाहनों को आवागमन की अनुमति नहीं मिली है। चालक और यात्री दिनभर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी होने पर यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

करीब तीन सप्ताह से राजमार्ग पर हर बुधवार को वाहनों की आवाजाही को बंद रखा जा रहा है। पहले शुक्रवार को मरम्मत के चलते राजमार्ग को बंद रखा जा रहा था, लेकिन अब मरम्मत करने का दिन बुधवार निर्धारित किया गया है। बुधवार को पुलिस ने जखैनी इलाके में सुबह ही वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिमबंध लगा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। दोपहर तक सैकड़ों वाहन रोक दिए गए थे। यात्री वाहनों में सवार यात्री वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने पर आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करने लगे। दोपहर के समय धूप तेज हो गई और तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। इसके बाद धूप में एक मिनट के लिए भी खड़ा होना मुश्किल हो गया। इसके बाद शाम तक यात्री व चालक गर्मी से परेशान रहे। इस दौरान पटनीटॉप, चिनैनी, डोडा, भद्रवाह और किश्तवाड़ की तरफ यातायात बहाल रहा। शाम सात बजे के बाद पुलिस ने छाटे यात्री वाहनों को जाने की अनुमति दे दी, लेकिन ट्रकों को रात तक नहीं छोड़ा गया। चालकों का कहना था कि उनको अब वीरवार को जाने की अनुमति मिलेगी या नहीं अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वाहनों के चालकों और यात्रियों को पुलिस मास्क पहने रहने के लिए जागरूक कर रही थी और सभी को सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन करने को कहा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed