फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heighway

मरम्मत के चलते आज हाईवे रहेगा बंद

विज्ञापन
heighway
उधमपुर। राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी घाटी जाने वाले ट्रकों को उधमपुर में रोक कर रखा गया है। इस कारण उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं। वहीं, प्रशासनिक आदेश के तहत वीरवार को मरम्मत के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहेगा। बुधवार को दिन भर वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रखी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर रोज राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही एक तरफ रखी जा रही है। मंगलवार को वाहनों की आवाजाही जम्मू से श्रीनगर की तरफ रखी गई थी। उधमपुर से ट्रकों को घाटी की तरफ सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक रवाना किया गया। दोपहर एक बजे के बाद ट्रकों के जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। बुधवार को वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रखी गई और ट्रकों को दूसरे दिन भी उधमपुर में ही रोक कर रखा गया। हालांकि छोटे वाहनों पर किसी तरह की प्रतिबंध नहीं था। दोनों तरफ से छोटे वाहन सुबह से रात तक चलते रहे। चालकों का कहना था कि रोके जाने के कारण उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन ने कुछ दिन पहले आदेश जारी किया है कि पूरे फरवरी माह में वीरवार को मरम्मत के चलते हाईवे बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed