{"_id":"62210a78cddd33068f3dcb7d","slug":"heavy-rainfall-problem-katra-news-jmu2549942161","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर वीरवार को धुंध व हल्की बारिश होने से दोपहर बाद हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। जिसके कारण दर्शनों को आए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ बारिश से कस्बे सहित भवन पर तापमान में काफी गिरावट आई। यात्री बरसाती पहन कर भवन की ओर प्रस्थान करते देखे गये। हालांकि, रोप वे व बैटरी कार सेवा जारी रही।
भवन से मिली जानकारी के अनुसार भवन में बारिश व धुंध छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट आई है। देश के कोने-कोने से माता के दर्शनों को आए यात्री बारिश रुकने का इंतजार करते देखे गए। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध रहने से हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही, जिससे ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके यात्रियों के हाथ निराशा लगी। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें पालकी व घोड़े से भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा।
दूसरी ओर भवन से भैरो घाटी व अर्दकुवारी से भवन के लिए बैटरी कार व रोप वे सेवा जारी रही। जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिली। इस बारिश में पुराने मार्ग पर बने शेड यात्रियों के लिए राहत भेरे रहे।