{"_id":"6221092afc59a1256d1d6ab6","slug":"heavy-cold-udhampur-news-jmu254992933","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व हिमपात से बढ़ी ठंड, अलाव से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व हिमपात से बढ़ी ठंड, अलाव से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदलते हुए वीरवार को क्षेत्र के तापमान में गिरावट ला दी। ऊंची पर्वतीय श्रृंखलाएं जहां ताजा हिमपात से फिर लद गईं, वहीं मैदानी इलाकों में तेज बारिश के चलते नदी नालों में पानी बढ़ गया है।
बारिश व ठंड के चलते जनजीवन पर भी असर पड़ा और लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। वीरवार को सुबह से ही मौसम के मिजाज में बदलाव आ गया था। आसमान में बादलों ने डेरा डाला हुआ था, और बर्फीली हवाएं चल रही थीं। इसी बीच दोपहर बाद क्षेत्र में गरज के साथ बारिश व बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे तापमान में भी एकाएक गिरावट आ गई।
पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, जुगधार, शिव गढ़ धार, सियोजधार, देराटॉप, लद्दाधार की चोटियां भी बर्फ से लद गई हैं। जिससे पूरा दिन बर्फीली हवाएं चलती रहीं। बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। तेज बारिश से नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया। वहीं, चिनैनी-पट्टनगढ़ मार्ग के बीच सड़क पर बने डायवर्जनों में पानी का बहाव बढ़ जाने से वाहनों को आने जाने में परेशानी हुई।