फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heavy cold

बारिश के कारण ठप रही हेलिकॉप्टर सेवा

विज्ञापन
Heavy cold
कटड़ा। त्रिकुटा पहाड़ियों पर हल्की धुंध व भवन सहित धर्मनगरी व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के चलते कटड़ा-सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा वीरवार को ठप रही। जबकि, बैटरी कार सेवा व रोपवे सेवा सुचारू रही।
विज्ञापन

बारिश के कारण दर्शनों को जाने वाले भक्तों को बरसाती व छाते का इस्तेमाल करते भी देखा गया। हालांकि, भवन की ओर प्रस्थान करने वाले भक्तों की संख्या इस दौरान कम ही थी। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम तक नौ हजार से अधिक भक्तों का पंजीकरण हो चुका था। जबकि, कक्ष बंद होने में अभी दो घंटे शेष थे।
विज्ञापन

वीरवार को खराब मौसम के चलते सेरली हैलिपेड पर देर शाम तक हेलिकॉप्टर सेवा के सुचारू होने का भक्त इंतजार करते रहे। आखिरकार उन्हें पालकी या घोड़े का सहारा लेना पड़ा। कोरोना काल के चलते माता वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले भक्तों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है। लेकिन, भक्तों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। इसलिए, सप्ताहांत पाबंदियों के बावजूद भोजनालयों को खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed