{"_id":"4c2112d14b83d8c3efad28b83c710588","slug":"heavy-checking-because-of-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों पर पैनी नजर, वाहनों की सघ्ान जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों पर पैनी नजर, वाहनों की सघ्ान जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिला उधमपुर में गणतंत्र दिवस को लेकर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। जिले के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाए गए हैं, जिनमें पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह तलाशी अभियान शुरू कर दिए गए हैं। 26 जनवरी से पहले ही जिले में सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रखते हुए हर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस ने विशेष तौर पर नजर रखी है।
विज्ञापन
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में पहले से ही अलर्ट किया गया है। अब सुरक्षा बलों के लिए गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा इंतजाम करना बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय और तहसील स्तर पर नाका चेकिंग शुरू हो गई है। शहर में दाखिल होने वाले नाकों में वाहनों को जांच के बाद ही भेजा जा रहा है।
जबकि इस बार सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां भी गणतंत्र दिवस को लेकर मंगवाई गई हैं। शहर के जखैनी इलाके में घाटी से जम्मू की तरफ जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में कई सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट हो चुकी हैं।
एएसपी मोहन लाल कैंथ ने बताया कि इस बार पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध है। टिकरी इलाके में लगाए नाके में जेकेपी के साथ सीआरपीएफ तैनात की गई है।
एक नाका रौन दोमेल में लगाया, इसके अलावा एक नाका कुद में है। जखैनी नाके को पहले से ही एलर्ट कर दिया है। नाकों के अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार पुलिस व सीआरपीएफ के जवान गश्त लगाकर सुरक्षा में जुटे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां भी बुलाई गई हैं।