फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   heat wave, hospital, weakness cases

Udhampur News: चल रही लू, जरूरी कार्य पर ही सिर ढंककर बाहर निकलें... अस्पताल में चक्कर आने, उल्टी और कमजोरी के मामले बढ़े

विज्ञापन
heat wave, hospital, weakness cases
उधमपुर। मौसम में अचानक बदलाव और तापमान में बढ़ोतरी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण डिहाइड्रेशन और लू का खतरा बढ़ा है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी और कमजोरी जैसी शिकायतों के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तीखी धूप के कारण शरीर में तापमान का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में लू लग सकती है। इस दौरान चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी, पसीना बंद होना और कई बार मरीज बेहोश तक हो सकता है। गंभीर मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए दोपहर को जरूरी काम है तो खुद को पूरी तरह ढंककर ही बाहर निकलें। हरे रंग का छाते का इस्तेमाल करें और तरल पदार्थ का सेवन करें। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। हल्का और ताजा भोजन खाएं व तली-भुनी चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन


अगर किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखते हैं तो उसे तुरंत छांव में ले जाकर आराम कराएं और पानी पिलाएं। इसके बाद नजदीकी डाक्टर से जांच करवाएं ताकि समय पर इलाज मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अदनान आमीन, चिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed