{"_id":"4a70cae0a20214bfc7d3f1b2e12d5cb7","slug":"hats-off-to-shahid-captain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद कैप्टन तुषार के शवयात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा गणमान्य लोग, विभिन्न राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी और शहरवासियों का हुजूम वीर बांकुरे को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के बाद दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन की अंतिम विदाई उनके निवास स्थान से सेना की फूलों से सजी गाड़ी में शुरू हुई जो देविका घाट पर जाकर समाप्त हुई। मुखाग्नि से पहले शहीद को सेना की तरफ से हवाई फायरिंग कर अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर श्रद्धाजंलि देने वालों में समाज सेवक व व्यापारमंडल के प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा, लोक विकास दल के संयोजक विक्रम सिंह सलाथिया, जिओ और जीने दो के तारिक शाह, भाजपा के महासचिव पवन खजूरिया, पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया, कांग्रेस के जिला प्रधान अशोक गुप्ता, अश्विनी खजूरिया जितेंद्र वरमानी, ऊधमपुर जागरण मंच के संयोजक आनंद जंडियाल, भाजपा के अक्षय कुमार, रमणीक शर्मा और भाजपा के जिला प्रधान राकेश गुप्ता, संघ के धर्मवरी गुप्ता के अलावा काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
तिरंगे लेकर पहुंच रहे थे लोग
उधमपुर (ब्यूरो)। उधमपुर के लाला का शव जब यहां पहुंचा तो किसी के चेहरे पर गुस्सा तो किसी के चेहरे पर फख्र साफ झलक रहा था। इन सब के बावजूद देशप्रेम का जज्बा खूब झलक रहा था।
हजारों की संख्या में जवान को नम आंखों से विदाई देने पहुंचे थे, उनमें बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी थे जो हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगा रहे थे- ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, तुषार तेरा नाम रहेगा...’। उधमपुर का हर नागरिक वीर सपूत का अंतिम दर्शन करना चाह रहा था। इस दौरान नौजवानों का खून जोश से गरम हो रहा था।