फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Hanuman Jayanti Celebrate

Udhampur News: हनुमान जी से मांगा बल-बुद्धि व सुख समृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन
Hanuman Jayanti Celebrate
उधमपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर में पूजन करता पुजारी। संवाद
- शहर के मंदिरों में हवन-यज्ञ के उपरांत हुआ भंडारों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर व आसपास के इलाकों में शनिवार को हनुमान जी का जन्म महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण पाठ और हवन-यज्ञ के उपरांत भंडारों का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के समक्ष शीश झुकाकर बल-बुद्धि और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर के न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन सुबह अखंड रामायण पाठ हुआ और शाम को सत्संग हुआ। दूसरे दिन सुबह हनुमान जी का अभिषेक किया गया और इसके उपरांत सुंदरकांड का पाठ किया गया। हवन-यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। दोपहर 12 बजे के बाद भंडारा लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया था। सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने बारी-बारी से मंदिर में माथा टेका अपने परिवार के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। काफी संख्या में भक्तों ने मंदिर परिसर में आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लिया। परिवार व समाज के कल्याण की कामना से हवन कुंड की अग्नि में आहुतियां डालीं। महिला श्रद्धालुओं की तरफ से भजन संकीर्तन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के महंत राधे दास त्यागी ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसी तरह, शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर चबूतरा बाजार और देविका हनुमान मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। सभी जगहों पर विशाल वार्षिक भंडारे भी लगाए गए। यहां दिनभर अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही भजन संकीर्तन का दौर चलता रहा।

भगवा ध्वज लेकर युवाओं ने निकाली बाइक रैली
हनुमान जयंती पर शहर के श्री संकट मोचन कारगिल हनुमान मंदिर परिसर से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से भव्य बाइक रैली भी निकाली गई। जो शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। इसमें युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वजा लहराते हुए और जय श्री राम तथा जय हनुमान के नारे लगाते हुए भाग लिया। रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। विहिप के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि हर साल हनुमान जन्म महोत्सव पर शहर में यह भव्य रैली निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed