फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Good governance will in state : Nirmal Singh

रियासत को मिलेगा गुड गवर्नेंस : निर्मल सिंह

Mon, 16 Mar 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Mon, 16 Mar 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Good governance will in state : Nirmal Singh

उप मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि रियासत की पूर्व सरकारों की भांति लोगों के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। रियासत के लोगों को गुड गवर्नेंस मिलेगा।

विज्ञापन


इसके तहत रियासत से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर पूरी तरह से लगाम कसी जाएगी। डॉ. सिंह रविवार को यहां पर आयोजित सम्मान समोराह को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत की गठबंधन सरकार सीएमपी के तहत ही चलेगी और इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि कुछ लोग सरकार गिराने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन उनको कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीडीपी के साथ गठबंधन कर भाजपा ने जो सरकार बनाई गई है, उसमें कोई समझौता नहीं होगा। सरकार में मौजूद कैबिनेट और राज्य मंत्री लोगों की समस्याओं को सुलझाने के साथ ही विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि रियासत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उनको दरकिनार नहीं किया जा सकता है। इसके लिए राज्य में मौजूद बडे़ और छोटे पर्यटन स्थलों को विकसित करने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कई साल बाद राज्य के लोगों को अपनी सरकार मिली है। लोगों को भी चाहिए कि वह इस सरकार पर पूरा भरोसा जताए ताकि रियासत को तरक्की और विकास की नई राह पर ले जाया सके।


इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि रियासत में मौजूद बिजली परियोजनाओं को राज्य सरकार के सुपुर्द किए जाने के लिए केंद्र को कहा जाएगा ताकि राज्य के बेरोजगारों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed