{"_id":"69ebd818f73f745acb04bbc1","slug":"gdc-kishtwar-awareness-programme-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1324-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जीडीसी में 300 अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जीडीसी में 300 अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत प्रशासन ने शुक्रवार को राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) के सभागार में भव्य जागरूकता कार्यक्रम करवाया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज की शपथ ली।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक जेकेपीडीसीएल एवं जिला मेंटर नशा मुक्त अभियान राहुल यादव मुख्यातिथि रहे। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि जिले को राहुल यादव जैसे मेंटर का मार्गदर्शन मिलना सौभाग्य की बात है जिससे अभियान को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ जिला अभी अपेक्षाकृत कम प्रभावित है जिसका मुख्य कारण मजबूत पारिवारिक व्यवस्था व जागरूक समाज है। स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों की नियमित निगरानी की जा रही है। 11 अप्रैल से शुरू अभियान के 13 दिन में 760 से अधिक स्कूलों, 136 पंचायतों और 11 वार्डों को कवर किया जा चुका है। मिशन युवा के तहत दो पीड़ितों का पुनर्वास हुआ है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी तारिक परवेज काजी ने अभियान से संबंधित गतिविधियों पर प्रस्तुति दी। साथ ही यह भी बताया गया कि जिले में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भी मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बीवीएम हायर सेकंडरी स्कूल किश्तवाड़ के विद्यार्थियों द्वारा योग प्रदर्शन, सर इकबाल अकादमी के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक तथा कलाकार तविशी आनंद द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई।