{"_id":"68264d7c1236c01cb50f353f","slug":"gave-tribute-to-addc-rajouri-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123244-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एडीडीसी राजोरी राजकुमार थापा को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एडीडीसी राजोरी राजकुमार थापा को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
एडीडीसी राजकुमार थापा को श्रद्धांजलि देते शहरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आंबेडकर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ट्रस्ट उधमपुर ने शहर के आंबेडकर चौक जखैनी में एक कार्यक्रम का आयोजन कर अतिरिक्त विकास उपायुक्त (एडीडीसी) राजोरी डाॅ़ राजकुमार थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 10 मई 2025 को अटूट समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करते हुए सीमा पार से गोलाबारी में बलिदान हो गए थे।
ट्रस्ट के सदस्य गोविंद चलोत्रा ने कहा कि राज कुमार थापा एक अत्यधिक सम्मानित और प्रतिबद्ध अधिकारी थे, जो अपनी ईमानदारी, अनुशासन और लोगों को ध्यान में रखते हुए काम करने के लिए जाने जाते थे। राजोरी में संकट के दौरान उनका योगदान प्रशासनिक साहस और जवाबदेही का एक शानदार उदाहरण है। बढ़ते तनाव और कठिन इलाकों के बीच, उन्होंने राहत समन्वय, शांति बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनकी शहादत न केवल नागरिक प्रशासन के लिए बल्कि पूरे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ट्रस्ट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक की गोलाबारी में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि भेंट करता है। कार्यक्रम में डॉ चंद्र प्रकाश, प्रो. तारानाथ, एसएचओ रघुवीर सिंह, प्रीति खजूरिया व काफी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।