फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   garbage project

Udhampur News: शहर में कूड़ा, ठिकाने लगी योजना

Wed, 11 Oct 2023 12:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
garbage project
- सीईओ ने खुद शहर का दौरा कर लिया हालात का जायजा
विज्ञापन

- पुलिस स्टेशन के नजदीक बस अड्डा मार्ग, बाड़यां, शक्तिनगर व अन्य कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक गंदगी के ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डोर-टू-डोर कचरा उठाने की योजना के शुरू होने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था लगातार खराब हो रही है। अब शहर के कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक कचरे के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। सबसे अधिक तो मीट मार्केट के पास हालात खराब हैं, जहां हर रोज कई टन कूड़ा इकट्ठा किया जा रहा है। नगर परिषद के सीईओ ने मंगलवार को खुद शहर का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि कुछ दिनों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।
शहर में एक तरफ डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरी तरफ सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। शहर के कुछ हिस्सों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जा रहा है, लेकिन कई इलाके ऐसे जहां डोर-टू-डोर तो दूर की बात है डंपिंग स्टेशन में जमा होने वाले कूड़े को उठाने के लिए भी कर्मचारी कभार ही पहुंच रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि शहर में सुबह से दोपहर तक गंदगी के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। शहर में पुलिस स्टेशन के नजदीक बस अड्डा मार्ग, बाड़यां, शक्तिनगर व अन्य कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक गंदगी के ढेर देखने को मिल रहे हैं। इनके कारण लोगों को चलने में बहुत अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मीट मार्केट के पास 10 वर्ष से मौजूद डंपिंग स्टेशन से बाहर अब सरकारी क्वार्टरों के बाहर भी गंदगी जमा की जाने लगी है और इससे क्वार्टर में रहने वाले लोग परेशान हो गए हैं। मीट मार्केट के दुकानदार और क्वार्टर में रहने वाले लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस स्थान से डंपिंग स्टेशन को हटाया जाए। अगर ऐसे ही हमारे क्वार्टर के बाहर गंदगी के ढेर लगे रहेंगे तो हमारा तो घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सीईओ अमित शर्मा दोपहर के समय मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा। एक महीने के अंदर डोर-टू-डोर कचरा उठाने की योजना को पूरे शहर में शुरू कर दिया जाएगा और इसके बाद इस स्थान पर कचरा जमा होना बंद हो जाएगा। इसके साथ ही इसी स्थान मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाना है और काम शुरू होने के बाद तो इस स्थान पर डंपिंग स्टेशन रहेगा ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed