{"_id":"613a520d8ebc3eb62314f4c2","slug":"ganpati-bappa-will-sit-from-house-to-house-today-on-ganesh-chaturthi-udhampur-news-jmu2432911112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी पर आज घर-घर बिराजेंगे गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चतुर्थी पर आज घर-घर बिराजेंगे गणपति बप्पा
विज्ञापन
उधमपुर। गणेश चतुर्थी पर आज गणपति बप्पा घर-घर बिराजेंगे, जिसके लिए देविकानगरी में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हालांकि कोरोना के चलते बड़े स्तर कार्यक्रम नहीं होगा, लेकिन लोग अपने-अपने ढंग से घरों में बप्पा की मूर्ति की स्थापना की तैयारियां पूरी कर चुके हैं।
त्योहार के चलते शहर भर में रौनक देखी जा रही है। वीरवार को नगर के बाजारों में काफी रौनक देखने को मिली। दुकानों सहित बाहरी राज्यों से आए मूर्तियां बनाने वालों के पास भी काफी संख्या में खरीदारी करते देखे गए। दुकानदारों की ओर से भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग डिजाइन व साइज की मूर्तियां रखी गई हैं।
दुकानदारों ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच बीते वर्ष की तुलना में इस बार भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने वालों की संख्या इजाफा हुआ है। धार रोड पर बाहरी राज्य से आकर मूर्ति बेचने वाले कारीगर सोनू ने बताया कि इस बार खरीदारों की संख्या बढ़ी है। विशेषतौर पर गणश चतुर्थी, दुर्गा पूजा और दीपावली के आसपास उनकी अच्छी खासी मूर्तियां बिक जाती हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है रहे कि शुक्रवार को गणेशोत्सव पर्व का आगाज होगा। बप्पा दस दिन के लिए घरों में विराजेंगे। इस दौरान सुबह-शाम पूजा-अर्चना की जाएगी। अंतिम दिन मूर्तियों को प्रवाहित किया जाएगा। लेकिन कोरोना के चलते इस बार भी शहर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम नहीं होगा।