फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Games Organised in Kishtwar

Udhampur News: सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाह में अंतर-विद्यालय खेल टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
Games Organised in Kishtwar
भद्रवाह। जीजीएस स्कूल भद्रवाह में दो दिवसीय टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर ​खिलाड़ियों से बात - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भद्रवाह। युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाह में अंडर-19 लड़के और लड़कियों के दो दिवसीय अंतर-विद्यालय क्षेत्रीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी डोडा जाफर हैदर शेख की देखरेख में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर एडीसी सुनील कुमार भुटियाल ने किया। उनके साथ राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भद्रवाह की प्रधानाचार्य शेफायत अली, क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी विजय कोतवाल और खेल विभाग, भद्रवाह के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से लगभग 113 छात्राओं ने भाग लिया। खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, एथलेटिक्स आदि के मुकाबले करवाए गए। पहले दिन के प्रारंभिक खेल में लड़कियों के कबड्डी मुकाबले में एचएसएस गर्ल्स भद्रवाह ने एचएसएस भालरा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो में एचएसएस सर्तिंगल ने एचएसएस गर्ल्स भद्रवाह को हराया। मैचों का संचालन पीईएम, पीईटी और आरईके की एक तकनीकी समिति द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed