फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   game in udhampur jammu kashmir

एथलेटिक मीट में सरकारी स्कूल की लड़कियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
game in udhampur jammu kashmir
उधमपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला खेल विभाग की तरफ से सुभाष स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तर की इंटर स्कूल एथलेटिक मीट की शुरूआत की गई। पहले दिन अंडर 14 व 17 के लड़कियों के वर्ग के दौड़, हाई जंप, लांग जंप व अन्य कई तरह के मुकाबले खेले गए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

पहले दिन 52 सरकारी व निजी स्कूलों की 62 लड़कियों ने हिस्सा लिया। अंडर 14 लड़कियों के 100 मीटर दौड़ के मुकाबले में जीएमएस नक्की की ममता देवी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह से 200 मीटर में एपीएस उधमपुर की संजना यादव, 400 मीटर में एमएस नक्की की ममता देवी, 800 मीटर में एसएस बबे की ज्योति ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लांग जंप में एपीएस की सौम्या ने, हाई जंप में हाई स्कूल नरोर की गुड्डी देवी, शाट पुट में हाई स्कूल जोनू की कुरेशा बेगम और डिसक्स थ्रो में हाई स्कूल थयाल हिमांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर 17 के 100 मीटर दौड़ में एपीएस उधमपुर की प्रिंयका, 200 मीटर में एमएस ककरारी की मीनाक्षी, 400 मीटर में एचएस बबे की आरती देवी, 800 मीटर में एचएस बबे की तनु देवी, 1500 मीटर में एचएस जोनू की वीना देवी, 3000 मीटर दौड़ के मुकाबले में शीमा बेगम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा लांग जंप में एपीएस उधमपुर की रुची, हाई जंप में एचएसएस बारटा की प्रियंका, डिस्कस थ्रो में एचएसएस हरतियान की श्रुति और शाटपुट में एचएस सीन ब्रह्मना की प्रिया देवी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। खेले गए मुुकाबले में अजय शर्मा, सुभाष चंद्र, रमन कुमार, राज कुमार, विक्रांत व अन्य खेल शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed