फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fury For Drinking Water

पानी के लिए बिफरे ग्रामीण

Sat, 10 Jan 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मजालता
ब्यूरो/अमर उजाला, मजालता Updated Sat, 10 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fury For Drinking Water

शुक्रवार को गांव पलडाई की वार्ड नंबर तीन में रहने वाले ग्रामीणों ने पीने के पानी के लिए शुक्रवार को पीएचई विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


गांव के सनसार सिंह, विशन दास, काका राम ने बताया कि करीब पांच महीने पहले पलडाई गांव से कुमार मोहल्ले के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क निर्माण करवाया था।
विज्ञापन


तब से आज तक न तो सड़क का काम पूरा हुआ और न ही पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा उखड़े गए पाइपों को पीएचई विभाग ने जोड़ा। इससे गांव में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमेश कुमार, नीता देवी, शारदा देवी का कहना है कि गांव में इस वार्ड में करीब 45 परिवार रहते हैं, पर उन्हें पानी लाने के लिए करीब दो किलोमीटर का सफर तह करना पड़ रहा है।

इससे महिलाओं और बच्चों को बड़ी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं गांव में रहने वाले विशन दास ने बताया कि उन्होंने पीएचई विभाग के जई को पानी की समस्या के बारे में बहुत बार बताया पर पांच महीने गुजर जाने के बाद भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।


जबकि गांव के संसार सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले गांव में आनन-फानन में सड़क का काम कराया गया, जिसके चलते कई घरों के बीचोबीच सड़क का काम हुआ पर विभाग ने घरों को हुए नुकसान का कोई भी जायजा नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed