फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Free health care ?for workers in katra

मजदूरों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं

Sat, 14 Mar 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Sat, 14 Mar 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
Free health care ?for workers in katra

धर्मनगरी के मुख्य बस स्टैंड पर स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भवन मार्ग पर कार्य करने वाले हजारों मजदूरों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


इस संबंध में सभी मजदूरों को हेल्थ कार्ड भी जारी किया जाएगा ताकि उन्हें परेशानी न हो। शुक्रवार को वैष्णो देवी में दर्शन करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह का धर्मनगरी में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


वहीं मुख्य बस स्टैंड पर रैली आयोजित हुई, जिसमें विशेष तौर पर मजदूरों के लिए उचित स्वास्थ्य सेवाएं दिए जाने की सिंह ने बात कही। मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को निर्देश जारी किए गए कि चिकित्सकों की एक विशेष टीम बाण गंगा चेतक भवन में एक हफ्ते तक डेरा जमाए तथा सभी मजदूरों की निशुल्क मेडिकल जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की बीमारी का स्वास्थ्य विभाग निशुल्क उपचार करे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राथमिकता रहेगी कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों की इमरजेंसी में हर प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहें ताकि मरीजों को दुकानों की दवाई खरीद ना पड़े।

उन्होंने कटड़ा चिकित्सा केंद्र में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों पर जल्दी नियुक्तियां करने की बात भी कही। इसके अतिरिक्त निदेशक लोकल बाडीज को निर्देश दिए गए कि मजदूरों के आई कार्ड जल्द बनाने के साथ उसका खर्चा एमसीके ही उठाए। उसके लिए मजदूर यूनियन के प्रधान भूपिंद्र सिंह को सीधे संपर्क रखने की बात भी कही गई।


इस मौके पर मौजूद रियासी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय नंदा ने श्राइन बोर्ड द्वारा कटड़ा से अर्द्धकुंवारी तक बनाए गए नए मार्ग को धार्मिक भावना से खिलवाड़ बताया तथा कहा कि इसके शुरू होने से यात्रा के प्रमुख पड़ावों का आस्तित्व समाप्त हो जाएगा जिसे किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर कटड़ा भाजपा इकाई द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को विभिन्न मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया तथा परेशानियों को दूर करने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed