{"_id":"60e8968c8ebc3eacd9557649","slug":"fourlane-road-udhampur-news-jmu239112547","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चौक से गोल मेला तक धार रोड होगी फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष चौक से गोल मेला तक धार रोड होगी फोरलेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीच से होकर गुजर रहे धार रोड के सुभाष चौक से गोल मेला तक फोरलेन बनने की उम्मीद जगी है। ग्रेफ ने इस प्रोजेक्ट की डीपीआर करीब दो वर्ष बाद तैयार की है। दो वर्ष पहले करीब पांच किलोमीटर लंबे धार रोड पर निशानदेही का काम पूरा किया था। लेकिन इसके बाद इसको लेकर कुछ नहीं किया गया। लेकिन अब धार रोड के दुकानदारों को भी इसकी जानकारी दी जाने लगी है। फोरलेन बनने के बाद शहर के बीच यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और शहरवासियों जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
शहर के बीच तंग धार रोड पर जाम की परेशानी आम बात बन चुकी है। सुबह से लेकर शाम तक दिन में कई बार धार रोड जाम लगता है। कई बार तो जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसी को लेकर ग्रेफ ने केंद्र सरकार से निर्देश मिलने के बाद धार रोड को सुभाष चौक से लेकर गोल मेला तक फोर लेन बनाने की योजना 2019 में तैयार की थी। अक्तूबर 2019 में इस योजना की शुरूआत निशानेदेही के साथ की थी।
निशानदेही कर दुकानदारों को बताया था कि इस स्थान पर धार रोड को फोरलेन बनाया जाएगा और दुकानदार खुद ही इसके बीच तैयार ढांचे को हटा दें। लेकिन इसके बाद इसको लेकर कुछ नहीं किया गया। यह योजना केवल निशानदेही तक ही सीमित थी। लेकिन करीब छह महीने पहले जब नगर परिषद ने धार रोड के दोनों तरफ सुभाष चौक से वीनस चौक तक फुटपाथ बनाने की योजना बनाई तो प्रशासन को पता चला कि ग्रेफ ने अभी तक इसकी डीपीआर तैयार नहीं की है।
विज्ञापन
डीसी इंदु कंवल चिब ने ग्रेफ को जल्द डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए और ग्रेफ ने इसकी डीपीआर तैयार कर दी है। जल्द इस डीपीआर को सरकार को सौंपा जा सकता है। सरकार की तरफ से फंड मिलने के बाद जल्द इसका काम शुरू हो सकता है।
धार रोड के किनारे हैं डीसी सहित कई सरकारी कार्यालय
डीसी, एडीसी, एडीडीसी, जिला अदालत सहित कई बड़े कार्यालय धार रोड के किनारे पर मौजूद हैं। जब इन स्थानों पर सरकारी अधिकारियों व लोगों का पहुंचना शुरू होता है तो बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहनों के कारण जाम लग जाता है और धार रोड पर वाहनों को निकलने के लिए स्थान नहीं मिलता है, लेकिन अब धार रोड के फोरलेन बनने के बाद काफी हद तक इससे राहत मिलेगी।
कुछ दुकानदार योजना का कर रहे विरोध
सुभाष चौक और धार रोड के किनारे पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने फोरलेन की योजना का विरोध करना शुरू कर दिया है। इन दुकानदारों का कहना है कि ग्रेफ राजस्व विभाग के रिकार्ड के अनुसार काम नहीं कर रही है। जहां मन कर रहा है, वहीं पर निशानदेही की जा रही है। उनकी मांग है कि जब इसका काम शुरू हो तो पहले राजस्व विभाग का रिकार्ड साथ लाया जाए और उसी के आधार पर सेंटर प्वाइंट देख कर काम शुरू किया जाए।
फुटपाथ के लिए मंजूर किए गए हैं पांच करोड़
धार रोड के दोनों किरानों पर करीब तीन किलोमीटर तक फुटपाथ तैयार करने हैं। इसके लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। धार रोड के फोरलेन बनने के बाद ही फुटपाथ बन सकेंगे। ग्रेफ ने डीपीआर तैयार कर दी है और अब जल्द इसका काम शुरू होने की संभावना है।
-डा. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद