{"_id":"6845e6cf4b924eeaa7028ab2","slug":"four-rehri-zone-will-establish-in-city-soon-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-124044-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चार जगह बनेंगे रेहड़ी जोन, बाजारों में जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चार जगह बनेंगे रेहड़ी जोन, बाजारों में जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
शहर के कोर्ट रोड बाजार में लगी अवैध रेहड़ियां
-नगर परिषद ने तैयार की योजना, शहर के बाजारों से हटाई जाएंगी रेहड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के बाजारों में रेहड़ियां जल्द हटेंगी। इसके लिए जल्द चार जगहों पर रेहड़ी जोन बनाए जाएंगे। नगर परिषद की तरफ से योजना तैयार कर ली गई है। अब जगह का चयन किया जा रहा है।
जगह का चयन होने के बाद रेहड़ी जोन बनाने की कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इन रेहड़ी जोन के बनने से शहर के बाजारों से रेहड़ियां हट जाएंगी और इनकी वजह से लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। शहर में जाम लगने की पुरानी समस्या है जिसके समाधान की मांग बीते कई करीब एक दशक से उठती आ रही है। अब रेहड़ी जोन बनने से इस समस्या का स्थायी रूप से समाधान हो जाएगा।
गौरतलब है कि शहर में रेहड़ियों की बढ़ती तादाद से पूरा शहर परेशान है। लगभग सभी बाजारों में दिनभर रेहड़ियों की भरमार लगी रहती है। बस अड्डा, सिटी लाइट चौक, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, अस्पताल रोड, सैला तालाब चौक, वीनस चौक, धार रोड इत्यादि इलाकों में सैकड़ों की संख्या में बिना लाइसेंसशुदा रेहड़ियां लग रही हैं। नगर परिषद समय-समय पर इनके खिलाफ कार्रवाई भी करती है लेकिन कुछ दिन बाद फिर से वही स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन
लाइसेंसशुदा 250, लग रहीं 500 से अधिक रेहड़ियां
शहर में लाइसेंसशुदा रेहड़ियों की संख्या लगभग 250 है लेकिन 500 से अधिक रेहड़ियां लग रहीं हैं। बिना लाइसेंस वाली रेहड़ियां अधिकतर शहर के विभिन्न बाजारों में लगाईं जाती हैं। इससे सड़कें अधिक सिकुड़ी नजर आती हैं। इन सड़कों पर जब कोई चौपहिया वाहन उतरता है तो बड़ा जाम लग जाता है। कई बार तो जाम के कारण लोगों को पैदल निकलने के लिए भी रास्ता नहीं मिलता। रेहड़ी-फड़ी एसोसिएशन स्वयं भी इस समस्या के लिए स्थायी समाधान की मांग कई बार उठा चुकी है।
दो बार पहले भी रेहड़ी जोन बनाने के किए गए प्रयास
अवैध रेहड़ी वालों पर कार्रवाई करने के साथ ही नगर परिषद इससे पहले भी शहर में रेहड़ी जोने बनाने का प्रयास कर चुकी है लेकिन रेहड़ी वालों की मनाही के कारण योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। इससे पहले कि रेहड़ी वालों को मनाया जाता, कोरोना ने दस्तक दे दी। फिर यह योजना आगे नहीं बढ़ पाई। बीते साल के अंत में भी नगर परिषद ने कल्लर इलाके में धार रोड किनारे रेहड़ी जोन बनाने का प्रयास शुरू किया था लेकिन यहां जमीन के विवाद के कारण योजना विफल हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट..
नगर परिषद ने शहर में चार जगहों पर रेहड़ी जोन बनाने की योजना बनाई गई है। राजस्व विभाग से जगह उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। राजस्व विभाग ने जगह का चयन शुरू कर दिया है। जगह मिलते ही रेहड़ी जोन तैयार कर रेहड़ियों को वहां स्थानांतरित किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि सभी रेहड़ी जोन शहर के भीतर हीं बनें।
-विशाल सड़ोत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद