{"_id":"6849d7a337d564f5b60ba82c","slug":"four-cattles-died-in-fire-udhampur-news-c-202-1-udh1002-124138-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाड़े में संदिग्ध हालात में लगी आग,चार मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाड़े में संदिग्ध हालात में लगी आग,चार मवेशी जिंदा जले
विज्ञापन
रामनगर में धू धू कर जलता पशुओं का बाड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तहसील के गांव मियानी में मंगलवार देर रात कच्चे बाड़े में संदिग्ध हालात में आग लगने से चार मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। पशुआं के मालिक अशोक कुमार पुत्र हंसराज ने बताया घर से 300 मीटर दूर उन्होंने कच्चा बाड़ा बनाया रखा था।
उन्होंने बताया कि शाम साढ़े सात बजे मवेशियों को बाड़े में बांधकर वह घर चला गया था। पास में ही किसी के घर दावत का कार्यक्रम चल रहा था। उन्हें फोन कर रात 12 बजे किसी ने फोन कर सूचना दी कि बाड़े में आग लग गई है। आसपास के लोगों ने उनकी मदद करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
हादसे में तीन गायों और एक बछड़े की आग में झुलस कर मौत हो गई। अशोक कुमार ने बताया कि बाड़े में बिजली की व्यवस्था तक नहीं है, ना ही बिजली के तार बिछाए गए हैं। आग कैसे लगी, अभी तक पता नहीं चल पाया है।