{"_id":"69c4449ba810ccc0d2096c4b","slug":"forest-right-act-demand-udhampur-news-c-202-1-udh1010-134019-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वन अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से किया जाए लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वन अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से किया जाए लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। गुज्जर-बकरवाल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता सम्मेलन में समस्याओं को उठाते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक सदस्य व पूर्व मंत्री एजाज अहमद खान और प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद यासीन मजून मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने समुदाय को पेश आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। हाजी मोहम्मद यासीन ने आरोप लगाया कि वन अधिकार अधिनियम कागजों पर तो है लेकिन जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन नहीं हो रहा है। इस कारण वर्षों से काबिज जमीनों को अब तक समुदाय के लोगों के नाम नहीं किया गया है। मांग की गई कि समुदाय के पारंपरिक अधिकारों को सुरक्षित करते हुए उपयोग में लाई जा रही जमीनों को उनके नाम दर्ज करने के लिए ठोस प्रावधान किए जाएं। माइग्रेशन के समय समुदाय को रास्ते में होने वाली परेशानियों और बिना कारण तंग करने के मामलों पर गहरी चिंता जताई गई। अंत में सरकार से अपील की गई कि प्रवास के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और समुदाय के हित में अधिनियम को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए। संवाद