फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Focus on Eco-System

इको सिस्टम पर किया फोकस

Tue, 14 Oct 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाद्रवाह Updated Tue, 14 Oct 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
Focus on Eco-System

जम्मू यूनिवर्सिटी के भद्रवाह कैंपस में सोमवार से इको सिस्टम सर्विस एंड रूरल लाइवलीहुड लोकल एडापटेशन इन हिमालय रीजन विषय पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यपाल एनएन वोहरा ने किया। उन्होंने कैंपस में नव निर्मित इमारत का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन


इंस्टीच्यूट आफ माउंटेनरिंग भद्रवाह कैंपस द्वारा आयोजित इस सेमीनार में राज्यपाल ने बदलते प्राकृतिक परिवेश और हिमालयन रीजन में इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लद्दख और उत्तराखंड के केदारनाथ में हुई त्रासदी भी बदलते प्राकृतिक परिवेश का ही परिणाम था, जिसमें पंद्रह हजार लोगों की जानें चली गईं।
विज्ञापन


व्यापक पैमाने पर संपत्ति का नुकसान भी हुआ। इसलिए हमें पर्यावरण के बारे में सोचना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के साथ जम्मू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. मोहन पाल ईशर और तसंग रिनपौछे सुप्रीम हेड ड्रिकुंग करगीउड लाइनेज आफ तिब्बत बुद्धिज्म ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के दौरान भद्रवाह कैंपस के रेक्टर प्रो. जीएम भाट, डीआईजी अशकूर वानी, डीसी डोडा श्याम विनोद मीणा, एसएसपी शरीफ चौहान, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रो. हरजीत सिंह, एसडीएम भूपिंदर सिंह, एएसपी संजय शर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed