{"_id":"63b1515f45e8ada8d3e50d59ec02f4e8","slug":"flag-burns-of-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का झंडा जलाकर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का झंडा जलाकर किया रोष प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 10 Oct 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर पाकिस्तान द्वारा लगातार किए जा रहे सीजफायर के उल्लंघन के विरोध में वीरवार को पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सलाथिया चौक पर पाकिस्तान का झंडा जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब समय आ गया है कि भारत की सेना पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दे।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद पैंथर्स पार्टी के सुनील गुड्डा, संजय शर्मा, जगदेव सिंह जग्गा व अन्य ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार भारत की सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है, जिससे मासूम ग्रामीण मारे जा रहे हैं। इसे चलते हजारों ग्रामीण पलायन कर चुके हैं।
विज्ञापन
दिन ब दिन पाकिस्तान की हिम्मत बढ़ती जा रही है। अब समय आ गया है कि भारत पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दे। जब भी पाकिस्तान ने इस तरह की हिम्मत की है तो भारत सरकार की तरफ से नर्म रवैया अपनाया गया है, लेकिन अब पाकिस्तान हद से ज्यादा बाहर निकलता जा रहा है। भारत ने कई बार शांतिपूर्ण तरीके से पाकिस्तान को समझाने का प्रयास किया है, लेकिन हर बार पाकिस्तान ने भारत को धोखा देने का काम किया है।
विज्ञापन
हर बार पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा पर गोलियां बरसा कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। इसी फायरिंग की आड़ में घुसपैठ करवाई है। पार्टी ने मांग है कि राज्य सरकार पलायक करने वाले ग्रामीणों की सहायता करे। इसके अलावा सीमा के साथ रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रयास करे। अभी तक ग्रामीणों को जितना भी नुकसान हुआ उसका मुआवजा भी दिया जाए।