फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five people were found infected in Ramnagar and Basantgarh

रामनगर और बसंतगढ़ में पांच लोग पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
Five people were found infected in Ramnagar and Basantgarh
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि दो लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। रामनगर और बसंतगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं और यह प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। जिले में मौजूदा समय में 56 मामले शेष हैं।
विज्ञापन

जिले में कभी कोरोना के मामलों में कमी आ रही है तो कभी इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मामले कम होने पर राहत मिल रही है। लेकिन जब मामले बढ़ रहे है तो परेशानी बढ़ती जा रही है। ज्यादातर मामले जिले के बसंतगढ़ और रामनगर में बढ़ रहे हैं। वीरवार को जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और एक ने कोरोना को मात दी थी। शनिवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार लोग रामनगर और एक बसंतगढ़ में संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11362 हो गए हैं। इनमें से 11169 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 137 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 56 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed