फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Five new corona cases in the district, seven are healthy

जिले में कोरोना के पांच नए मामले, सात हुए स्वस्थ

विज्ञापन
Five new corona cases in the district, seven are healthy
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही पांच लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। कोरोना के मामलों में कमी का सिलसिला लगातार जारी है। जब आम जनता को वैक्सीन दी जाने लगेगी तो इसमें और भी कमी आ जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। रविवार के दिन तो जिले में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को बहुत ज्यादा राहत मिली। लेकिन इसके बाद औसतन पांच लोग हर रोज संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके साथ कई लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। सोमवार को जिले में कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे और 13 लोग कोरोना केे मात देने में कामयाब रहे थे। वहीं मंगलवार केे भी पांच ही लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि सात लोग कोरोना केे मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में रहने पर दस से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया है। इसके साथ इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 4171 हो गई है। इनमें से 4025 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में 89 कोरोना के संक्रमित मामले मौजूद है। इनमें से 50 केे होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 74 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा है और 99 लोगों को प्रशासनिक क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed