फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   five families homeless in landslide

भूस्खलन ने पांच परिवारों को किया बेघर

Thu, 05 Mar 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर Updated Thu, 05 Mar 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
five families homeless in landslide

खैरी में पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के चलते पांच परिवार बेघर हो गए हैं। पांचों परिवारों के सदस्य अपना सामान लेकर बाहर खुले में आ गए हैं। मलबा अब उनके घरों तक पहुंच गया है। पीडि़त परिवारों ने बताया कि सभी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से तिरपाल के अलावा कोई मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन


खैरी में पहाड़ी से मलबा लगातार नीचे गांव की तरफ बढ़ रहा है। राजमार्ग खोलने के लिए किए जा रहे काम के दौरान भी मलबे भी इसी तरफ फेंका जा रहा है। मंगलवार रात को हजारों टन मलबा ग्रामीणों के घरों के नजदीक व खेतों में पहुंच गया। ग्रामीणों ने फौरन घरों को खाली कर दिया और जरूरत का सामान भी बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


पीडि़त परिवार के सदस्य शफी, बशीर, नेक मोहम्मद, मोहम्मद फारूक, सैफुदीन इस्माइल ने बताया कि खैरी के मलबे ने उनके मकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इसलिए सभी मकानों को छोड़कर बाहर निकल आए हैं। सभी ने अपना कीमती व जरूरत का सामान बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब प्रशासन से मदद की गुहार लगाई तो प्रशासन की तरफ से तिरपाल उनको दे दिए गए हैं। हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पटवारी पहुंचा तो वह उनकी परेशानी को देखकर भी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। सभी खुले में सो रहे हैं और खुले में ही खाना बना रहे हैं। अगर बारिश होती है तो उनके मकान मलबे में दब जाएंगे और उनके लिए बाहर रहना मुश्किल हो जाएगा।


उन्होंने बताया कि पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे ने उनकी खेती की जमीन को अपनी चपेट में ले लिया है और गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया है।

उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। बच्चों के साथ खुले जीवन जीने को मजबूर हो चुके हैं। अगर प्रशासन की तरफ से जल्द कोई मदद नहीं मिली तो उनके लिए बाहर खुले में रहना भी मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed